राजस्थान राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित एक शहर है बांसवाड़ा। यह बांसवाड़ा जिले का जिला मुख्यालय है जो कि 5,307 वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। बांसवाड़ा, 302 मीटर की औसत ऊंचाई पर स्थित है जो पुराने समय में एक राजसी राज्य था, जिसकी नींव महारावल ‘जगमाल सिंह’ ने राखी थी। इस जगह ने अपना नाम यहाँ के बांस के जंगलों से प्राप्त किया है। यह शहर “सौ द्वीपों के शहर” के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहाँ से हो कर बहने वाली ‘माही’ नदी में द्वीप बड़ी संख्या में हैं।जिला बाँसवाड़ा, जो कि पहले एक राजसी राज्य था और इस पर महारावलों का शासन था। इन्होंने इस क्षेत्र के पूर्वी भाग को आकार दिया, जिसे वागड़ या वग्वार के नाम से जाना गया। लोककथाओं के अनुसार, इस क्षेत्र पर भील शासक ‘बंसिया’ का शासन था, जिसने इसे बाँसवाड़ा का नाम दिया। बाद में वह जगमाल सिंह के द्वारा हरा दिया गया और मार दिया गया और तब जगमाल सिंह राज्य के पहले महारावल बने।
एक मिनी जलियाँवाला बाग
सन 1913 में, समाज सुधारक गोविन्दगिरी एवं पंजा के नेतृत्व में कुछ भीलों ने सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया। हालांकि, उनके विद्रोह को दबा दिया गया था, पर मानगढ़ पहाड़ी पर एक शांतिपूर्ण बैठक कर रहे सैकड़ों भीलों की गोली मार कर ह्त्या कर दी गई थी। यह घटना मिनी जलियांवाला बाग नरसंहार के रूप में जानी जाती है। मानगढ़ पहाड़ी पर जिस जगह यह घटना घटी, वह स्थान एक पवित्र बन गया और अब मानगढ़ धाम के नाम से जाना जाता है।
बांसवाड़ा के प्रमुख आकर्षण
त्रिपुरा सुंदरी, माही बांध, कागड़ी पिक अप मेड़ और मदरेश्वर शिव मंदिर इस क्षेत्र के कुछ लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण हैं। वर्तमान में कुछ अन्य पर्यटन आकर्षण जैसे अब्दुल्ला पीर, आनंद सागर झील, भीम कुंड,अन्देश्वर (जैन मंदिर) और छींछ ब्रह्मा मंदिर बांसवाड़ा जिले में शामिल हैं।